उदयपुर मार्ग बस हादसे में घायल कंडक्टर के परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, सहायता और न्याय की मांग



 


निंबाहेड़ा 

रिपोर्टर-पप्पु देतवाल 


निम्बाहेड़ा । उदयपुर मार्ग में 26 अगस्त को हुए भीषण बस हादसे के एक घायल युवक के परिवार ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर आर्थिक सहायता और बस मालिक पर कार्रवाई की मांग की है।

26 अगस्त की शाम NH-48 पर मेनार डाक बंगले के पास एक तेज रफ्तार निजी बस ओवरटेक करते समय ट्रेलर से टकरा गई थी। हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई थी जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हुए थे। बस मंगलवाड़ से उदयपुर जा रही थी।

ज्ञापन के अनुसार घायल युवक दीपक तेली (22 वर्ष), पिता राजमल तेली, निवासी बरड़ा, तहसील निम्बाहेड़ा है। वह पिछले 2 वर्षों से निम्बाहेड़ा से उदयपुर चलने वाली मातेश्वरी बस (नंबर RJ09PA7097) पर कंडक्टरी का कार्य करता है।

हादसे के दौरान दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार उसके दोनों पैर, एक हाथ, जबड़ा और फेफड़ा टूट गया है। वर्तमान में उसका इलाज उदयपुर के एक निजी अस्पताल में ICU में चल रहा है।

पीड़िता संगीता, जो दीपक की मां है, ने ज्ञापन में बताया कि वह गरीब परिवार से है और दीपक ही घर में इकलौता कमाने वाला है। परिवार का आरोप है कि हादसे के बाद बस मालिक ने इलाज के खर्च से मना कर दिया।

शनिवार को समस्त तेली समाज बरड़ा, रानीखेड़ा, केली, निम्बाहेड़ा और ग्रामीणों ने मिलकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री सहायता कोष से पीड़ित परिवार को बिना देरी के आर्थिक सहायता दिलाई जाए। बस ड्राइवर की लापरवाही से हुई घटना के लिए बस मालिक से हर्जाना दिलवाया जाए और पुलिस विभाग को कठोर कानूनी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाए।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post