अलवर
अनिल कुमार गुप्ता
अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के जटवाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। समस्त ग्रामवासियों ने अस्पताल पर तालाबंदी कर दी है। आरोप है कि अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर पिछले कई दिनों से ड्यूटी से गायब है, जिससे मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना 300 से ज्यादा मरीज अस्पताल आते हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं होने से उन्हें निजी अस्पतालों में मोटी फीस देकर इलाज कराना पड़ रहा है। गरीब मजदूर और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं।
ग्रामीणों ने कहा - समय पर ऑक्सीजन न मिलने की वजह से पूर्व में भाजपा प्रत्याशी की मौत की मौत हो चुकी है
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि 2018 के भाजपा प्रत्याशी रहे स्व. बाबूलाल बैरवा का निधन भी इसी अस्पताल में समय पर डॉक्टर ना मिलने की वजह से हुआ था। अगर उस वक्त डॉक्टर मौजूद होता तो शायद उनकी जान बच जाती।
इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आज सुबह सभी ग्रामीण एकजुट होकर पहुंचे और सी एच सी के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।
ग्रामीणों ने गायब डॉक्टर को तुरंत सस्पेंड करने, 24 घंटे स्थाई डॉक्टर की नियुक्ति हो, बाबूलाल बैरवा की मौत की जांच करने की मांग रखी हैं।
Post a Comment