रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

 


जिला- प्रतापगढ़

संवाददाता- प्रहलाद जणवा

छोटीसादड़ी। आज रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा का वचन दिया।


परिवारों में सुबह से ही त्योहार की रौनक देखने को मिली। सभी ने परिवार के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post