तहसील-छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
धरियावद। धर्मनगरी नगर में उज्जैन के बाबा महाकाल की शाही सवारी की तर्ज पर भव्य शोभायात्रा धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा महादेव मित्र मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाही सवारी का स्वागत धरियावद राज महल मेवाड क्षेत्रीय महा सभा संस्थान कांग्रेस भा. ज. पा रामस्तशघ मंडल चौधरी समाज सहित धर्म प्रेमी बन्धुओ ने जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर सवारी का स्वागत किया।
शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और बाबा महाकाल के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए उमड़ पड़े। शोभायात्रा के मार्ग में धार्मिक माहौल देखने को मिला तथा श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन होकर सहभागिता निभाते हुवे पुन यथा स्थल पहुंच कर महा आरती कर कर भक्तो मे प्रसाद वितरण किया गया
आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने शाही सवारी को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। वही भव्य शोभा यात्रा मे कानून व्यवस्था पुलिस उप अधीक्षक अकुश मीणा के निर्देश पर सी ओ सर्कल के थाना धरियावद हजारी लाल मीणा केसरियावाद रमेश चंद्र मीणा परसोला राकेश कटारा मय जाब्ता की माकूल व्यवस्था रही
إرسال تعليق