महुड़िया से गोविंदेश्वर महादेव के लिए निकली कावड़ यात्रा, हर-हर महादेव से गूंजा मार्ग


 जिला- प्रतापगढ़

, तहसील- छोटीसादड़ी

संवाददाता- प्रहलाद जणवा

छोटीसादड़ी। सावन माह के पावन अवसर पर मंगलवार सुबह 10 बजे महुड़िया से छोटीसादड़ी स्थित श्री गोविंदेश्वर महादेव मंदिर के लिए भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई।


यात्रा में शिवभक्त कावड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ शामिल हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष गूंजते रहे।


श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ कावड़ लेकर गोविंदेश्वर महादेव मंदिर की ओर रवाना हुए। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान गोविंदेश्वर महादेव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।


सावन के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक यात्रा से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।


0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم