नगर निकाय आम चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली*


 जिला -प्रतापगढ

तहसील-छोटीसादडी

रिपोटर-प्रहलाद जणवा

प्रतापगढ़, 24 अगस्त। आगामी नगरीय एवं पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जिलेभर में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोलापानी के छात्र-छात्राओं द्वारा गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।


रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने आमजन को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन से मतदान के प्रति प्रेरित किया तथा निष्पक्ष, निर्भीक एवं बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया। विद्यालय से प्रारंभ हुई जागरूकता रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान विद्यार्थियों ने नारे लगाकर आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم