सात दिवसीय सतरंगी सप्ताह के तहत जिले के नगरीय क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित


 जिला-प्रतापगढ

तहसील-छोटीसादडी

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा

प्रतापगढ़, 24 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के मद्देनजर जिले में आयोजित किए जा रहे ‘सात-दिवसीय सतरंगी सप्ताह’ के तहत सोमवार को जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई।


मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से आमजन को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए आगामी नगरीय निकाय चुनाव में अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया। रैली में विद्यार्थियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم