जिला चित्तौड़गढ़
बड़ी सादड़ी
न्यूज़ रिपोर्ट महेश टांक 9610357047
मंगलवाड निंबाहेड़ा हाईवे पर निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बड़ा हादसा टला निकुंभ पुलिस मौके पर पहुंची निंबाहेड़ा मंगलवाड हाईवे पर यात्रियों से भरी निजी बस बाइक सवार व्यक्ति द्वारा ओवरटेक करने पर उसको बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। जिसमें बस में सवार कई यात्रि घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और सभी घायलों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला।
इस दौरान सूचना पाकर निकुंभ थाना अधिकारी प्रभु सिंह चुंडावत के निर्देशन में पुलिस थाना निकुंभ से एएसआई आसाराम जाट सूर्यपाल सिंह मनोज कुमार टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को चिकारडा अस्पताल पहुंचाया तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु किया इस दौरान आसपास के ग्रामीणों में भारी रोष देखा गया ।ग्रामीणों के अनुसार द्वारा विगत कई वर्षों से मंगलवाड निंबाहेड़ा हाईवे पर आए दिन हादसे होते रहते हैं जिनमें कई हादसों में अनेक मोते हो चुकी है। ग्रामीणों ने सरकार से शीघ्र ही फोर लाइन निर्माण प्रक्रिया को जल्दी प्रारंभ करने की अपील की।
إرسال تعليق