लोकेशन – भीलवाड़ा | रिपोर्टर – प्रदीप वैष्णव
एंकर न्यूज़ भीलवाड़ा जिले के काछोला में श्री वटकेश्वर महादेव मंदिर में छप्पन भोग का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी सजाई गई और विशेष श्रृंगार किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए। ढोल-ताशों की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
वीओ
काछोला स्थित श्री वटकेश्वर महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छप्पन भोग का भव्य आयोजन हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान वटकेश्वर महादेव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
पंडित पुरुषोत्तम पाराशर के सानिध्य में भगवान का विधि-विधान से अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ। ढोल-ताशों की गूंज के बीच हुई विशेष महाआरती श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही और पूरा मंदिर परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा।
महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में काछोला थाना प्रभारी नरेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और शिव भक्त मौजूद रहे।
वटकेश्वर महादेव सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया और सभी को प्रसादी वितरित की गई।
إرسال تعليق