पुलिस उप निरीक्षक साढे तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।



अलवर 

जयपुर एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी अलवर प्रथम द्वारा गुरूवार को कार्यवाही करते हुए  राजेन्द्र सिंह उप निरीक्षक पुलिस थाना कोटपूतली, जिला कोटपूतली-बहरोड़ को परिवादी से 3,500 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एसीबी चौकी अलवर को परिवादी द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई कि उसके द्वारा बैंक के विरुद्ध न्यायालय के माध्यम से पुलिस थाना कोटपूतली में मुकदमा संख्या 380/2026 दर्ज करवाया गया था, जिसका अनुसंधान आरोपी  राजेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक द्वारा किया जा रहा था। प्रकरण में आगे की कार्यवाही करने की एवज में आरोपी द्वारा परिवादी से पांच हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा था।

शिकायत को लेकर एसीबी चौकी अलवर प्रथम द्वारा दिनांक 19.08.2026 को रिश्वत राशि मांग का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी  राजेन्द्र सिंह द्वारा परिवादी से पांच हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग करना तथा 1,500 रुपये रिश्वत राशि प्राप्त करना पाया गया। शेष 3,500 रुपये रिश्वत राशि बाद में प्राप्त करना तय हुआ।मांग की पुष्टि होने पर उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी उप अधीक्षक शब्बीर खान के नेतृत्व में गुरुवार को ट्रैप कार्यवाही को अंजाम दिया गया। कार्यवाही के दौरान आरोपी उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह पुलिस, थाना कोटपूतली को परिवादी से 3,500 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी से रिश्वत राशि बरामद की जा चुकी है। पुलिस थाना कोटपूतली में अग्रिम कार्यवाही करते हुए आरोपी से पूछताछ एवं अग्रिम कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم