नगर व ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती, वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को किया याद।

 



जिला -प्रतापगढ
तहसील-छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा


छोटीसादड़ी:-  गुरुवार को देश में कंप्यूटर व सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्रांति के जनक और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जन्मजयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। नगर कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छोटीसादड़ी के संयुक्त तत्वावधान में गोमाना दरवाजा के बाहर स्थित राजीव गांधी पार्क में माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नगर व ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पार्क में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प की माला पहनाकर पुष्पांजलि दी। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मार्तंडराव मराठा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चुनावी कार्यकाल और उनके ऐतिहासिक राजनैतिक सफर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह राजीव गांधी जी के कार्यकाल के दौरान चुनाव हुए, देश में लोकतंत्र मजबूत हुआ और उन्होंने भारी बहुमत के साथ सरकार बनाकर देश हित में कई बड़े फैसले लिए। मार्तंडराव मराठा ने उनके कुशल राजनैतिक नेतृत्व और चुनाव प्रबंधन के ऐतिहासिक दौर को कार्यकर्ताओं के सामने रखा।इसी क्रम में हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी के सचिव जगन्नाथ सोलंकी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन परिचय और उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने बहुत ही कम उम्र में देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला था और उन्होंने हमेशा आधुनिक भारत का सपना देखा था। भारत में आज जो इंटरनेट, कंप्यूटर और मोबाइल क्रांति दिख रही है, उसकी नींव राजीव गांधी ने ही रखी थी। उनके इसी दूरदर्शी कदम के कारण आज भारत डिजिटल तकनीक में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राजीव गांधी युवाओं के सच्चे प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने ही देश के युवाओं पर भरोसा जताते हुए मतदान की आयु सीमा को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किया था, जिससे युवाओं को देश की राजनीति में बड़ी भागीदारी मिली। इसके साथ ही उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर लोकतंत्र को गांवों की चौपाल तक पहुँचाने का ऐतिहासिक काम किया। देश की एकता और अखंडता के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।नगर कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांतिलाल उपाध्याय, शांतिलाल पाटीदार, रुस्तम ख़ान, नरेंद्र राव मराठा, चेनाराम रेगर, चट्टान साहू, मनीष उपाध्याय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कांता बाई साहू, सीमा साहू, राधेश्याम गायरी, भरत वैष्णव, मदनलाल खटिक, अभिषेक नागौरी, अनिल शर्मा कालीचरण, देव उपाध्याय, ओमप्रकाश ओदिच्छ्य टीटू, गोपाल जनवा, पेंटर हाकिम, सुरेश जटिया, भरत खटिक, कैलाश शर्मा, अजय कुमार यादव, संतोष उपाध्याय, अरविंद नाहर, शमीउल्ला ख़ान, सुमित चपलोत, ओमप्रकाश प्रजापत, शंकर लाल यादव, राजेंद्र यादव , अशोक देवड़ा, हरीश टेलर, बसंतीलाल आँजना, संजय जटिया, हेमंत डूंगरवाल, यशवंत शर्मा, रविराव सावंत, पारस बंडी, नागेश रेगर, प्रेम साहू, राधेश्याम चंडालिया, राकेश अहीर, राकेश साहू, लक्की जायसवाल, शरीफ शाह, मानक वैष्णव, प्रदीप आमेटा, पंकज टांक, आशुतोष व्यास, संजय खिमेसरा, महिपाल साहू, विमल नलवाया, संजय राव मराठा ठाकुर चंद कुमावत सहित छोटीसादड़ी क्षेत्र के महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई सहित विभिन्न अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही स्थानीय पार्षदों, पंच-सरपंचों, वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त की।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم