जिला चित्तौड़गढ़
पप्पु देतवाल निंबाहेड़ा
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के समक्ष विरोध जता कहा—बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, जबरन रैली में लाए जाने पर कार्रवाई की मांग
स्कूली बच्चों को राजनीतिक रैलियों में शामिल किए जाने के भाजपा के प्रयासों को लेकर NSUI पदाधिकारियों ने शुक्रवार को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर कड़ी आपत्ति जताई। पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों को यदि स्कूलों से जबरन किसी राजनीतिक रैली में लाया गया और इस दौरान किसी बच्चे को एक खरोंच तक आई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी। पदाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कार्यक्रम स्थल पर कोई भी छात्र स्कूल की ड्रेस में नजर आया तो हम मौके पर ही विरोध प्रदर्शन कर देंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
NSUI प्रतिनिधिमंडल ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से विरोध जताते हुए कहा कि विद्यालयों में अध्ययनरत छोटे बच्चों को राजनीतिक कार्यक्रमों एवं रैलियों में ले जाना उचित नहीं है। बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी विद्यालय प्रबंधन या जिम्मेदार अधिकारी द्वारा बच्चों को उनकी इच्छा के विरुद्ध ऐसे आयोजनों में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।
पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक एवं सरकारी कर्मचारी किसी राजनीतिक दल के एजेंट नहीं हैं, इसलिए शिक्षा संस्थानों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखते हुए विद्यार्थियों के हित एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से बच्चों को राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल किये जाने के भाजपा के प्रयासों के संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा है।
इस दौरान NSUI विधानसभा अध्यक्ष दीपक धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष भंवरसिंह, जिला महासचिव नवरत्न प्रजापत, इकाई अध्यक्ष सुमित जाट, विधानसभा उपाध्यक्ष शिशपाल सिंह सोलंकी, इकाई उपाध्यक्ष कृष्णा मीणा, इकाई महासचिव आदित्य जाट, नगर महासचिव करण सिंह, इकाई महासचिव सुमित सिंह, नगर उपाध्यक्ष विक्की चोपड़ा, विधानसभा प्रवक्ता किशोर गायरी, इकाई महासचिव तनीष पाटीदार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
إرسال تعليق