अवैध बजरी परिवहन करते हुये एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली को किया जब्त

 

जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ श्रीमान विशाल जाँगिड़ के निर्देशन में श्री जयदेव सियाग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ और श्री नानालाल सालवी पुलिस उप अधीक्षक वृत धरियावद के मार्गदर्शन में थानाधिकारी थाना धरियावद श्री हजारीलाल पु.नि. के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दौराने गश्त एक बिना नम्बरी ट्रैक्टर ट्रॉली सोनालिका ट्रेक्टर ट्रॉली में वाहन चालक मोतिलाल उर्फ मोतिया पिता हुरजी जाति मीणा उम्र 26 साल निवासी मुण्डला धावडीफला पुलिस थाना धरियावद जिला प्रतापगढ़ (राज.) द्वारा बिना किसी वैद्य दस्तावेज के बजरी का परिवहन करना पाया जाने पर ट्रेक्टर मय बजरी से भरी हुई ट्रोली मय चालक को गिरफतार कर प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रिम कार्यवाही कि जा रही है।


अभियान के दौरान आगे भी अवैध खनन / भण्डारण / निर्गमन की रोकथाम के खिलाफ निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post