मंडला जिले के मोहगांव में बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।


 लोकशन/मंडला

संवाददाता/जितेंद्र कुमार भलावी


यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आयोजित किया गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोहगांव में बैठक आयोजित की और बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इसके बाद कार्यकर्ता रैली के रूप में नायब तहसीलदार कार्यालय पहुंचे, जहां राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।


ज्ञापन में चीनी, पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर और बिजली की बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई के कारण आम जनता का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। साथ ही पेट्रोल में ई-20 मिश्रण, गैस वितरण की समय-सीमा कम करने, बिजली कटौती रोकने और बढ़े हुए बिजली बिलों में राहत देने की मांग भी उठाई गई।


कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। फिलहाल इस मामले पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post