राखी के दूसरे दिन चित्तौड़गढ़ रोडवेज बस स्टैंड पर महिलाओं की भीड़


 चित्तौडगढ 

रिपोर्टर -प्रवीण दवे 

मुफ्त यात्रा के चलते बसों में बढ़ी भीड़, सीट को लेकर परिचालकों में कहासुनी

मीडिया कैमरा पहुंचते ही लोकल यात्रियों को बस में बैठाया गया

चित्तौड़गढ़। रक्षाबंधन पर्व के अगले दिन चित्तौड़गढ़ रोडवेज बस स्टैंड पर महिला यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने बाहर से चित्तौड़गढ़ पहुंची कई बहनें आज वापस अपने घरों के लिए रवाना हुईं, वहीं कुछ महिलाएं अपने परिवार के साथ चित्तौड़गढ़ पहुंचती भी नजर आईं।

भीलवाड़ा, उदयपुर, जयपुर, बांसवाडा, कोटा, सभी मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसों में महिलाओ की भीड़ 

राजस्थान सरकार के आदेश के अनुसार रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के लिए 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। इसी के चलते 29 अगस्त को बस स्टैंड पर महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।

लबी दूरी की बस में लोकल सवारी को लेकर विवाद

भीड़ के बीच कुछ महिला यात्रियों ने आरोप लगाया कि भीलवाड़ा जाने वाली लंबी दूरी की बस में लोकल सवारी को नहीं बैठाया जा रहा है। वहीं लोकल भीलवाड़ा बस के परिचालक का कहना था कि जयपुर जाने वाली बस का नंबर पहले है, इसलिए पहले उसी बस में यात्रियों को बैठाया जाए।


इसी बात को लेकर दोनों बसों के परिचालकों के बीच कहासुनी भी देखने को मिली। मौके पर मीडिया का कैमरा पहुंचते ही लोकल भीलवाड़ा जाने वाली सवारियों को बस में बैठाया गया।

कोटा-उदयपुर बस में भी रही भारी भीड़

वहीं कोटा से उदयपुर वाया कपासन, भूपालसागर, फतहनगर और मावली होकर जाने वाली बस में भी महिला यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ नजर आई। लोकल स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण कई महिला यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم