राजगढ़ (अलवर)
राजगढ़ थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुराना राजगढ़ के कार्यालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रूपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। इस सम्बंध में ग्राम पंचायत पुराना राजगढ़ की हाल ग्राम विकास अधिकारी अनुभा गुप्ता ने राजगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया कि नगरपालिका परिसीमन से पहले वह ग्राम पंचायत पुराना राजगढ़ में पद स्थापित थी। ग्राम पंचायत पुराना राजगढ़ का नगरपालिका राजगढ़ में सम्मिलित होने के बाद 23 जून 2025 को उसका पद स्थापना ग्राम पंचायत नीमला में कर दिया गया। ग्राम पंचायत पुराना राजगढ़ के चार्ज के सम्बन्ध में कोई आदेश नहीं मिलने के सम्बन्ध में समस्त रिकॉर्ड ग्राम पंचायत पुराना राजगढ़ में ही रहा। उसके ग्राम पंचायत नीमला में पदस्थापक के बाद पुराना राजगढ़ पंचायत भवन उसकी अभिरक्षा में नहीं रहा। 26 जनवरी 2026 से 27 जुलाई 2026 तक वह मातृत्व अवकाश पर रही। इसके बाद पुनः ग्राम पंचायत नीमला में कार्यभार ग्रहण करने के बाद 13 जुलाई 2026 को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने दूरभाष पर ग्राम पंचायत पुराना राजगढ़ का ताला तोड़ने व चोरी होने की जानकारी दी। जिसकी सूचना दूरभाष पर विकास अधिकारी को दी गई। उनके आदेश पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की गई। ग्राम विकास अधिकारी अनुभा गुप्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत भवन से अज्ञात चोर सोलर पैनल की आठ बैटरी, कम्प्यूटर, सीपीयू, यूपीएस, प्रिन्टर, करीब 50 एलईडी बल्व, दो फर्श, दो टैण्ट चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोरों ने दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की। इससे पहले भी दो बार भवन में चोरी हो चुकी हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा 22 अगस्त 2026 को फिर से ताला खोलने की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Post a Comment