नगरपालिका वार्ड नंबर 17 से चुनाव लड़ने की तैयारी, जिला अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा
नगरपालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भाजपा संगठन में एक व्यक्ति–एक पद की नीति एवं संगठनात्मक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रदीप जी उपाध्याय ने नगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
प्रदीप उपाध्याय अब नगरपालिका वार्ड नंबर 17 से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। चुनावी मैदान में उतरने के मद्देनजर उन्होंने नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त होने का निर्णय लिया और अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष को सौंप दिया।
प्रदीप उपाध्याय का यह कदम संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और पार्टी की संगठनात्मक व्यवस्था के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने पद से हटने का निर्णय लेकर चुनावी जिम्मेदारी पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करने का संदेश दिया है।
वार्ड नंबर 17 से उनके चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा के साथ ही स्थानीय राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। आगामी दिनों में वार्ड की चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने के साथ मुकाबला रोचक होने के आसार हैं।
Post a Comment