काछोला तहसील कस्बे में निकली महादेव की भव्य सवारी, हजारों शिव भक्त उमड़े

 

लोकेशन - भीलवाड़ा

 रिपोर्टर- प्रदीप वैष्णव 

 एंकर न्यूज़ स्क्रिप्ट मांडलगढ़ ब्लॉक के काछोला  कस्बे में भगवान महादेव की भव्य एवं दिव्य सवारी निकाली गई। महादेव जी का जुलूस देखने के लिए काछोला कस्बे सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में शिव भक्त उमड़े। सवारी के ग्राम भ्रमण के दौरान नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर भगवान महादेव का स्वागत एवं अभिनंदन किया। वही मंदिर पर  भगवान वटकेश्वर महादेव  का विशेष श्रृंगार किया गया।

जुलूस में कलाकारों द्वारा भगवान शिव-पार्वती की जीवंत झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिन्हें देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कलाकारों ने भस्म आरती, शिव तांडव सहित विभिन्न धार्मिक एवं आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। अलग-अलग वेशभूषा में कलाकारों ने मनमोहक झांकियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

शोभायात्रा में देशभर से आए अघोरी साधु-संत भी शामिल हुए और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। वहीं डीजे, भजन-कीर्तन, पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहे।

यह भव्य आयोजन समस्त ग्रामवासी काछोला एवं वटकेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم