राजसमंद जिले के नाथद्वारा से गोविंद त्रिपाठी की रिपोर्ट
नाथद्वारा। सावन मास से महिलाओं का खास नाता रहा है। उमंग एवं उल्लास से भरे सावन मास में इन दिनों महिलाओं द्वारा जगह जगह लहरिया उत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में श्रीजी प्रभु की नगरी में स्थित नंद विलास परिसर में कृष्ण सुदर्शन सेवा संस्थान की और से लहरिया उत्सव धूमधाम से मनाया गया तथा नारी शक्ति का सम्मान भी किया गया। संस्थान की संस्थापक रीटा चौधरी " राधा रानी" ने आगंतुक अतिथियों का ईकलाई ओढ़ाकर अभिनंदन किया। समारोह में महिलाओं ने रंग बिरंगे परिधान पहन कर घूमर व राजस्थानी लोक गीतों पर थिरकन की। इस दौरान ठाकुर जी को 51 किलो केले का भोग लगाकर सबको हनुमान चालीसा वितरित की गई
तथा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। उसके बाद संस्थान की और से होने वाले सामूहिक विवाह के बैनर का विमोचन किया गया। समा रोह में समाज सेविका चंचल वैरागी, शीतल साहू, सोनाली विजय वर्गीय, निकिता भाट एवं पूर्णिमा बागोरा बतौर अतिथि मौजूद थी। अतिथियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान संस्थान की और से रिटा चौधरी ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। समारोह में गौरी जोशी, गायत्री जोशी, छाया मीणा, मानवी कुँवर, कृष्णा रेगर, कृतिका जोशी, जसिका माहेश्वरी, शिल्पा कुंवर, संयोगि ता कुंवर, मन्नत खंडेल वाल, त्रिशानी खंडेल वाल, जीविका गुर्जर, डाली कुंवर, रविना सहित अन्य महिलाओं एवं छात्राओं का सराह नीय योगदान रहा।

إرسال تعليق