लोकेशन – भीलवाड़ा | रिपोर्टर – प्रदीप वैष्णव
एंकर न्यूज़ स्क्रिप्ट भीलवाड़ा जिले के काछोला तहसील कस्बे में
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर काछोला में युवाओं ने पैदल मार्च निकाला। आठ ग्राम पंचायतों के युवा और गौभक्त इस अभियान में शामिल हुए।
युवाओं ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर यज्ञ किया और सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना की। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम काछोला तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की गई। इस दौरान ‘गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिले’ और ‘गाय, गंगा और गीता का सम्मान हो’ जैसे नारे लगाए गए। कार्यक्रम में कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में युवा और गौभक्त मौजूद रहे।
إرسال تعليق