इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद सलल्लाहो अलेही वसल्लम के योमैं पैदाइश का पर्व जश्ने ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

चितौडगढ  

रिपोर्टर -प्रवीण दवे                      

 कपासन: दिनांक 26 अगस्त बुधवार  आम मुस्लिम अंजुमन कमेटी के सेक्रेटरी सैयद असलम अली ने बताया कि ईद मिलाद का जुलूस सुबह नौ बजे जामा मस्जिद मोमिन मोहल्ला से शुरू हुआ, जो कलन्द्री मस्जिद, पांच बत्ती चौराहा, हाइवे चौराहा होते हुवे 11 बजे जुलूस दरगाह शरीफ पहुंचा, अंजुमन सदर अशफाक हुसैन तुरकिया की सदारत में निकले जुलूस में सबसे आगे मस्जिद बड़ा तालाब के कारकून नाते रसूल पढ़ते हुवे चल रहे थे, इनके पीछे मदरसा तालीमुल इस्लाम, मोमिन मोहल्ला मदरसा  अहमदिया      अशरफियां, के बच्चे हाथों में झंडे लहराकर हुजूर की गुलामी का सबूत दे रहे थे, जुलूस में शहर काजी मोहम्मद सईद, कलन्द्री मस्जिद इमाम अब्दुर्रहीम अशरफी, मौलाना आदिल रजा, बड़ा तालाब इमाम सय्यद मुस्तफा अली, मस्जिद मंसूरिया इमाम मौलाना जुबैर, कच्ची बस्ती इमाम मोहम्मद रफीक, बग्गी में सवार थे, जुलूस 11 बजे दरगाह शरीफ पहुंचा, जहाँ वक्फ़ कमेटी के सदर सय्यद एजाज अली ने पूरी कमेटी के साथ जुलूस में शामिल मुस्लिम धर्मावलंबियों का गुलाब के फुल देकर स्वागत किया गया गया, जहां,दीवाना ए मुस्तफा कमेटी, गुलशने रजा कमेटी, फैजाने मुस्तफा कमेटी, की जानिब से लंगर का बेहतरीन ऐहतमाम किया गया, इंडियन मुस्लिम यूनिटी की जानिब से दरगाह के बाहर आकर्षक सजावट की गई उसके पश्चात दरगाह शरीफ में देश की खुशहाली, अमन, सुकून, की दुवा कर मोहब्बत का पैगाम दिया गया

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم