विद्यालय में बच्चों द्वारा मनाया रक्षाबंधन पर्व, मोरपंख राखी रही बेस्ट राखी


 जिला - चितौड़गढ़ 

लोकेशन - चिकारड़ा 

रिपोर्टर - राजमल सोलंकी 

चिकारड़ा। श्री देवनारायण शिक्षण संस्थान माध्यमिक विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व कार्यक्रम मनाया गया। रक्षाबंधन भाई और बहन का ही पर्व है अपितु यह हमारा आत्मा और परमात्मा से जुड़ने का बंधन है। हम रोज परमात्मा का ध्यान करें और अनुभव करें कि परमात्मा मेरा सच्चा साथी है। इस  कार्यक्रम में विद्यार्थियो द्वारा वेस्ट घर की वस्तुओं को विद्यालय में लाकर सुन्दर राखिया बनाकर निखारा गया उस राखियो में विभिन्न तरीकों से उनमें डिजाइन दी गई , मोर पंख राखियों को बनाकर एक विद्यालय में ही बनाई ओर उसको डिजाइन में शेप दिया गया,साथ ही पूजन थालिया भी सजाई गई जिसमें अनेक बच्चों ने इसमें भाग लेकर विभिन्न प्रकार की डिजाइन देकर थालियों को सजाया गया ,भुट्टो के छिलकों को लाकर सुन्दर राखिया बनाकर अपने साथ सहपाठी भाइयों को राखी बाधकर भाइयों ने बहिनों की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया ।इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक सीताराम गुर्जर सहित अध्यापक ,अध्यापिका विद्यार्थी मोजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post