निम्बाहेड़ा और अलवर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का जिले में हुआ लाइव प्रसारण

 

रिपोटर प्रहलाद जणवा

‘प्रगति पथ पर गतिमान राजस्थान’ कार्यक्रम का जिला स्तर पर आयोजन*

प्रतापगढ़ जिले के 292 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 42 विकास कार्यों का भी लोकार्पण-शिलान्यास

प्रतापगढ़, 16 अगस्त। ‘प्रगति पथ पर गतिमान राजस्थान’ के तहत रविवार को अलवर के विजय नगर ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिला स्तर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के आॅडिटोरियम में लाइव प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के समस्त उपखण्डों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी किया गया।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में 6,453 करोड़ रुपये की लागत के 954 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। वहीं 67 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत 667 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 1,52 करोड़ रुपये की बीमा राशि भी डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में हस्तांतरित की गई। इसके साथ ही 10,548 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने जिले में नव नियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट प्रदान कर उनका स्वागत किया। उन्होंने नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एडीएम विजयेश कुमार पंड्या, कोऑपरेटिव विभाग के अधिकारी,  डीओआईटी एसीपी अभिषेक मीणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं नव नियुक्त कार्मिक उपस्थित रहे।

निम्बाहेड़ा कार्यक्रम से गृह मंत्री ने जिले को दी सौगातें

प्रतापगढ़ जिले के 292 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 42 विकास कार्यों का भी लोकार्पण-शिलान्यास

 चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में आयोजित अटल गौरव स्मृति समारोह से प्रतापगढ़ जिला भी लाइव जुड़ा। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण एवं संबोधन का जिले में सीधा प्रसारण किया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में जिला कलेक्टर शुभम चौधरी एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर 15 जिलों में 5 हजार 659 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास की जानकारी से जिलेवासी रूबरू हुए।

कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री ने राजस्थान में जल जीवन मिशन की उपलब्धियों, जनजाति कल्याण, विकास कार्यों एवं प्रदेश में हुए जल समझौतों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के माध्यम से राजस्थान में 8 वर्षों में 64 लाख घरों तक नल से जल पहुंचा है। कार्यक्रम में प्रतापगढ़ जिले के 292 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 42 विकास कार्यों का भी लोकार्पण-शिलान्यास शामिल रहा। जिला स्तरीय लाइव प्रसारण के दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।


0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم