कोटपूतली
आगामी 15 अगस्त 'स्वतंत्रता दिवस' के अवसर पर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल एलबीएस कॉलेज के ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने समारोह की तैयारियों के लिए विभिन्न अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को समारोह स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा कार्यक्रम के दौरान आमजन एवं आमंत्रित अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित होने वाली परेड की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परेड में शामिल होने वाले दलों की तैयारियों की जानकारी लेते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाज़िम अली एवं नगर परिषद आयुक्त अरुण शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक रविकांत जांगिड सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
إرسال تعليق