राजगढ (अलवर)।
रैणी थाना क्षेत्र मे वर्षीय व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या का मामला सामने आया है।
सूचना मिलने पर रैणी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले रैणी सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया।, जहां मृतक की शिनाख्त रैणी क्षेत्र के भूड़ा निवासी रामकेश पुत्र कजोड़ मल प्रजापत (42 वर्ष)मे हुई पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा। सूत्रों ने बताया की अज्ञात कारणों के चलते खेत पर लगे नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
Post a Comment