लायंस क्लब का नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

 



राजगढ़ (अलवर)

अनिल कुमार गुप्ता 

लायंस क्लब राजगढ़ की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में पदस्थापना अधिकारी पीएमजेएफ लायन विनोद गोयल ने विधिवत रूप से लायंस क्लब राजगढ़ की नवीन कार्यकारिणी को दायित्व ग्रहण करवाया। इस दौरान अध्यक्ष लायन लोकेश रावत, सचिव लायन एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा एवं कोषाध्यक्ष लायन सुरेश सैन सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने-अपने दायित्व ग्रहण किए।समारोह में क्लब के सचिव लायन एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा ने क्लब द्वारा सत्र के दौरान किए गए विभिन्न सेवा कार्यों एवं सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए आगामी सत्र में सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर संचालित करने की बात कही। पदस्थापन अधिकारी लायन विनोद गोयल ने अपने उद्बोधन में क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए ‘नेकी की दुकान’ को वर्ष में कुछ दिनों तक सीमित रखने के बजाय स्थायी सेवा प्रकल्प के रूप में निरंतर संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक निरंतर सहायता पहुंचाने वाले स्थायी प्रकल्प सामाजिक सेवा को नई दिशा प्रदान करते हैं। मुख्य अतिथि डॉ. देवेन्द्र मदान ने लायंस क्लब राजगढ़ की गतिविधियों की सराहना करते हुए क्लब के सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक स्थायी सेवा प्रकल्प स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की अपेक्षा व्यक्त की। समारोह में डॉ. देवेन्द्र मदान, विनोद गोयल तथा मुख्य वक्ता शशि गोयल, डीएसपी देशराज कुलदीप ,वीरेंद्र दाधीच, प्रदीप महावर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم