بلا عنوان




 चित्तौडगढ से प्रवीण दवे की रिपोर्ट 


सेमलपुरा घाटा, मेढकी महादेव में महिलाओं  से लूट की वारदात करने वाली गैंग का  मुख्य आरोपी गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़, 05 सितंबर 2026।  मेढ़की महादेव एवं सेमलपुरा घाटा बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं एवं दम्पत्तियों को निशाना बनाकर लूट की वारदात करने वाली गैंग का मुख्य अभियुक को जिला विशेष टीम (डीएसटी) एवं  कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।  आरोपी से पूछताछ जारी है ।


      जिला पुलिस अधीक्षक श्री  धर्मेंद्र सिंह ने  बताया कि प्राथी भेरू लाल प्रजापत निवासी रामदेव जी का चंदेरिया ने कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाने पर एक लिखित रिपोर्ट दी कि दिनांक 05 जून 2026 को मैं करूंदा लाने के लिए मेरे साथ गीता देवी के साथ सेमलपुरा घाटा की तरफ गए थे वहां हनुमान मंदिर में दर्शन कर करूंदा तोड़ रहे थे कि तीन व्यक्ति मोटर साईकिल पर आये तथा हम दोनो के साथ मारपीट कर दो मोबाईल व गीता देवी का सोने का मादलियां नाक व कान में पहने हुए जेवरात कान में पहनी 02 सोने की बाली, मंगलसूत्र सोने का व  नगदी लूट कर लेकर चले गये। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण अनसंन्धान एएसआई  नवलराम द्वारा शुरु किया

         इसी प्रकार की घटना लगातार मिंडकी महादेव व सेमलपुरा घाटा पर होने से मामले की गम्भीरता को देखते हुए एएसपी गजेंद्र सिंह जोधा एवं डीएसपी बृजेश सिंह के पर्यवेक्षण में उक्त वारदातों के खुलासा के लिए जिला विशेष टीम व थानाधिकारी कोतवाली चित्तौड़गढ़ रजनीश कुमार मय जाप्ता की टीम का गठन किया गया

टीम के प्रयास-

गठीत  टीम द्वारा घटना स्थल के रुट का पता किया गया  व इसी तरह की वारदात करने वाले पुराने चालान शुदा अपराधियों का रिकार्ड प्राप्त किया गया घटना स्थल का तकनीकी रूप से साक्ष्य इकठे किये गये उन्ही साक्ष्यों के आधार पर घटना घटित करने वाले तीनों मुल्जिमों का नाम जद किया किया गया व टीमों द्वारा लगातार दबिसे देकर वारदात करने वाला मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया 

गिरफतार अभियुक्त

01. रघुवीर पिता इंद्र मल कन्जर निवासी मंडावरी थाना बेंगू

      उक्त वारदात के 2 मुलजिमों को पहले गिरफ्तार किया था जिनसे घटना का सम्पूर्ण माल बरामद किया गया 

वारदातों का खुलासा उक्त गैंग का मुख्य अभियुक रघुवीर कंजर ने अपने साथियों के साथ मिलकर बस्सी थाने के मेढकी महादेव, मेनाल बेगू, सेमलपुरा घाटा में 6 वारदात महिलाओं को लूट की करना स्वीकार किया है 

खुलासा करने वाली टीम-

थानाधिकारी रजनीश कुमार ,एएसआई नवल राम , हेमेन्द्रसिंह 

जिला विशेष टीम-

पुलिस निरीक्षक जोधाराम प्रभारी, कांस्टेबल रामावतार ,सुनील, दुर्गेश, पुरखा राम, मुकेश, साहिल, राकेश पदम, जोगेन्द्र,ललित सिंह।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم