रिमझिम फुहारों के चलते हुए हर्षोल्लास से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव




राजगढ (अलवर)

कस्बे सहित आसपास क्षेत्रों में रिमझिम फुहारों के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव परंपरागत हर्षोल्लास से मनाया गया।

इस अवसर पर कस्बे की पटायरी की डूंगरी पर स्थित प्राचीन सीताराम जी के मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भगवान की आकषर्क झांकियां सजाने के साथ भजन कीर्तन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

वहीं कई जगह बच्चों द्वारा मटकी फोड कार्यक्रम आयोजित कर भगवान की छवि का आनंद लिया।सेवक रमेश चंद सैनी ने बताया की भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का पंचामृत से स्नान करा श्रृंगार कर धनिए की पंजीरी पंचामृत का भोग लगाकर पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم