अवैध कबाड़ से 1 टन से अधिक एल्युमिनियम-कॉपर तार जब्त


 दिनांक 21.09.2026 को रात में करीब 2.30 बजे व्यू पॉइंट से सूचना मिली कि फीडर नंबर 34 ट्रिप हो गया है । सूचना पर सुरक्षा विभाग की टीम ने सर्च करना स्टार्ट किया । 34 नंबर फीडर में जाने के लिए चार पहिया वाहन जाने का रास्ता न होने, अंधेरा होने और सेंट्रल सब स्टेशन से लगभग 3.5 किलो मीटर पैदल चल कर जाने के कारण सुरक्षा विभाग की टीम लगभग 04.00 बजे घटना स्थल पर पहुंच पाई। इसके बाद आस पास के जंगल में सर्च कियागया परन्तु जंगल और अंधेरे की वजह से कुछ नहीं मिल पाया। महाप्रबंधक (सुरक्षा) के निर्देशन में जयंत और निगाही की एक टीम का गठन किया गया जो कि सुबह से एंबुश में लगी थी । इसके बाद करीब 09.00 सुबह श्री पी के त्रिपाठी, महाप्रबंधक ( सुरक्षा), श्री संदीप कुमार शाहा, सुरक्षा अधिकारी एवं जयंत एवं निगाही की टीम करीब 3.5 किलोमीटर चलकर घटना स्थल पहुंची । तभी एंबुश में बैठी टीम को सूचना मिली कि चोरी गया कंडक्टर वायर गाड़ी में लोड करके बरगवां की ओर भाग रहे हैं । महाप्रबंधक (सुरक्षा) के नेतृत्व में पूरी टीम के द्वारा सूचना के आधार पर गाड़ी का पीछा किया गया और थाना बरगवां की मदद से  वन चौकी के सामने स्थित सवारिया सेठ कबाड़ी की दुकान में सर्च किया गया जहां पर लगभग 940 किलो ग्राम कंडक्टर वायर और लगभग 101 किलो HEMM मशीनों में उपयोग होने वाले कॉपर केबल के अंदर का कॉपर बरामद हुआ । उक्त बरामद सामान को थाना बरगवां द्वारा जप्त कर थाने में जमा कर लिया गया और कबाड़ी की दुकान में थाने के द्वारा अपना ताला बंद कर लिया गया है । थाना मोरवा में चोरी की FIR दर्ज करने के लिए आवेदन पत्र जमा किया गया है ।

सूचनार्थ प्रस्तुत है ।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post