गंगरार
रिपोर्टर -चंद्र प्रकाश बिलवाल
गंगरार। पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर गंगरार पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की स्थिति सामने आ गई है। सरपंच पद के उम्मीदवारो की लॉटरी उपखण्ड अधिकारी नेहा मिश्रा की अध्यक्षता मे गठित टीम ने पंचायत सिमिति सभागार मे निकली गई।जिसके अनुसार 33 ग्राम पंचायतों में अलग-अलग वर्गों के लिए सरपंच पद आरक्षित किए गए हैं।
आरक्षण सूची में सामान्य वर्ग की 9 ग्राम पंचायतें, सामान्य महिला की 9, सामान्य पुरुष की , OBC की 3, OBC महिला की 3, SC की 3, SC महिला की 3, ST की 1 तथा ST महिला की 1 ग्राम पंचायत शामिल है।
सामान्य वर्ग में आजोलिया का खेड़ा, कांसेड़ी, खारखन्दा, सुदरी, सुरजनीयास, सुवाणियां, त्रेष्ठा, तुम्बड़िया और उण्डवा शामिल हैं। सामान्य महिला के लिए बोलों का सांवता, चौगावड़ी, गोवलिया, इन्दोरा, पुठोली, रघुनाथपुरा, साड़ास, सेमलिया और सादी पंचायतें हैं। बोरदा में सामान्य पुरुष श्रेणी है।
OBC वर्ग में आकड़िया, भटवाड़ा खुर्द और कांटी, जबकि OBC महिला में जोजरों का खेड़ा, मण्डपिया और सारण शामिल हैं।
SC वर्ग में बूढ़, कुवालिया और सोनियाना तथा SC महिला में गंगरार, लालास और सालेरा पंचायतें शामिल हैं। ST में करेडिया और ST महिला में करतियास पंचायत शामिल है।
चित्तौड़गढ़ जिले में पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए ग्राम पंचायत सरपंच एवं वार्ड पंच पदों की आरक्षण लॉटरी 24 सितंबर 2026 को संबंधित उपखंड स्तर पर निर्धारित की गई थी। जिले में कुल 359 सरपंच और 3,159 वार्ड पंच पद हैं।
Post a Comment