जणवा समाज के 19वें रक्तदान शिविर को लेकर 24 गांवों में जनसंपर्क, युवाओं में भारी उत्साह


 जिला- प्रतापगढ़, तहसील- छोटीसादड़ी

संवाददाता- प्रहलाद जणवा

छोटीसादड़ी / मंगलवाड़। अखिल भारतीय जणवा समाज द्वारा आयोजित होने वाले 19वें विशाल रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए युवा कार्यकारिणी के सदस्यों ने‌ व  समाज के रक्तवीरों कमर कस ली है।

दिनांक 6 सितंबर को मंगलवाड़ चौराहा स्थित श्री चारभुजा मंदिर पर आयोजित होने वाले इस शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए युवा टीम द्वारा समाज के 24 गांवों में जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है। ओर इस पास के गांवों में भी 

टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों से मिलकर रक्तदान के महत्व के बारे में चर्चा की और बताया कि आपका किया गया एक यूनिट रक्तदान किसी की जान बचा सकता है। प्रचार के दौरान युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में रक्तदान करने का संकल्प लिया है। जगह प्रचार के लिए युवा कार्यकारिणी सहित युवा अध्यक्ष श्री पाल  गणपत  प्रहलाद  पुष्कर पारस विक्रम सुरज राजु अशोक विक्रम भरत पुर्व अध्यक्ष शिवलाल प्रचार प्रचार मंत्री विशाल राहुल विक्रम   घनश्याम जमवा सहित रक्तदान का प्रचार कर रहे है

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post