वार्ड 27 में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

विधायक आक्या बोले—चित्तौड़गढ़ में बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार

सुमन बैरागी के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता, वार्ड  27 में दिखा चुनावी उत्साह

चित्तौड़गढ़। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के 60 वार्डों में आगामी 9 सितंबर को मतदान होना है। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को वार्ड नंबर 27 से भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार सुमन बैरागी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

चुनावी कार्यालय का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजा-अर्चना एवं कलावा खोलकर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने किया। कार्यालय उद्घाटन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने ट्रिपल इंजन की सरकार का आह्वान करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुमन बैरागी को विजयी बनाने की अपील की। आक्या ने सुमन बैरागी के पुत्र रवि बैरागी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वार्ड में विकास के कई कार्य पहले ही करवाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर वार्ड 27 के विकास से जुड़े शेष कार्य भी प्राथमिकता से करवाए जाएंगे।

कार्यालय उद्घाटन के दौरान वार्ड के गणमान्य नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही। वार्ड 27 में भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल और कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ नजर आया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم