जन्माष्टमी पर मंडफिया में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त,दर्शन, यातायात और पार्किंग पर रहेगी नजर


 जिला - चितौड़गढ़  

लोकेशन - चिकारड़ा 

रिपोर्टर - राजमल सोलंकी 

चिकारड़ा।जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंडफिया में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सहायक ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।

यह तैनाती भदेसर उपखंड क्षेत्र के मंडफिया स्थित श्री सांवलियाजी मंदिर और कस्बे के लिए की गई है।जारी आदेश के मुताबिक, संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट को उनके इलाके का ड्यूटी मजिस्ट्रेट और जिम्मेदार अधिकारी बनाया गया है। वहीं, संबंधित तहसीलदार और कार्यपालक मजिस्ट्रेट को सहायक ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया गया है।जन्माष्टमी के मौके पर मंडफिया में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ सकते हैं। इसे देखते हुए दर्शन, यातायात, पार्किंग, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की सही व्यवस्थाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को गृह विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए भी कहा गया है।ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की यह तैनाती 3 सितंबर की शाम 5 बजे से 5 सितंबर की दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगी। संबंधित अधिकारियों को अपने तय इलाके में सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखते हुए कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم