*डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई*
*फॉर्च्यूनर कार से अवैध पिस्टल, मैगजीन व 4 जिंदा कारतूस बरामद*
चित्तौड़गढ़, 24 सितंबर 2026। डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस चित्तौड़गढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस के मामले में 3 हजार रुपये के ईनामी आरोपी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल मय मैगजीन, 04 जिंदा कारतूस बरामद कर फॉर्च्यूनर कार जब्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अवैध हथियार रखने वाले असामाजिक तत्वों तथा रात्रिकालीन संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह के सुपरविजन में एवं थानाधिकारी सदर चित्तौड़गढ़ प्रेमसिंह के नेतृत्व में डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सुरजकुमार मय ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए दिनाक 23.09.2026 को जरिये मुखबीर खास से सुरज कुमार स.उ.नि. को सुचना मिली कि सिधी कॉलानी स्थित अपार्टमेन्ट के फलेट एक व्यक्ति जो पुलिस थाना थांवला जिला नागौर में एन.डी.पी.एस. के मामले 3 हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त है। जिसके पास अवैध हथियार होने की पुख्ता सुचना है। इस पर सुरज कुमार द्वारा बताई गई सुचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर उक्त फलेट पर दबीश दी गई, सुचनानुसार फलेट में दो सदिग्ध व्यक्ति मिले जिनकी पहचान भैरुलाल तेली व बजरंग विश्नोई के रुप में हुई, दोनो के कब्जेशुदा फलेट में एक अवैध पिस्टल मय 1 कारतुस मिला, तथा अभियुक्त के पास मिली फोरचुनर कार में तीन और जिन्दा कारतुत मिले, आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुवे निम्न दोनो अभियुक्तो को गिरफतार कर फोरचुनर वाहन को जप्त किया जाकर अवैध हथियार की खरीद फरोख्त के संबंध में अनुसंधान जारी है।
*गिरफ्तार आरोपी:-*
1. भैरुलाल तेली पिता भगवान लाल तेली निवासी खारखन्दा थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ़
2. बंजरग लाल विश्नोई पिता मनोहर लाल विश्नोई उम्र 24 साल निवासी लक्ष्मण नगर चाडी थाना भोजासर जिला फलोदी
*-:पुलिस टीम :-*
थाना सदर चित्तौडगढ:-
थानाधिकारी प्रेम सिंह, एएसआई सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल हेमवृत सिंह,जितेन्द्र कुमार
डीएसटी टीम:- एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल अशोक कुमार,अरविन्द्र कुमार,कृष्ण कांन्त

إرسال تعليق