आंधी
रिपोर्ट- सत्यनारायण शर्मा
आंधी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत डांगरवाडा से 32 वीं पदयात्रा श्री नईनाथ धाम बांसखो के लिए रवाना हुई शिव मण्डल सेवा समिति सदस्यों ने बताया की श्री रघुनाथ जी महाराज मंदिर से सुबह पंडित कैलाश शास्त्री ने वेद विधान मन्त्रों द्रारा ध्वजा पुजा अर्चना कर पदयात्रा को रवाना किया इस अवसर पर डी जे की धून पर नाचते हुए पदयात्री नगर परिक्रमा कर रवाना हुई श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर पर डांगरवाडा पंचायत प्रशासक अटलबिहारी गुप्ता ने सभी पदयात्रीयो के लिए अल्पाहार जलेबी मिठ्ठे दुग्ध की सेवा दी इस पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया सैकड़ों पदयात्री हुए शामिल
إرسال تعليق