*रहन दर्ज नहीं होने से किसान परेशान, 4% की जगह 11% ब्याज चुकाने को मजबूर, कलेक्टर से लगाई गुहार*


 *जिला - प्रतापगढ़*

*तहसील - छोटीसादड़ी*

*रिपोर्टर - प्रहलाद जणवा*

छोटीसादड़ी तहसील के ग्राम बम्बोरी के दो किसानों की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।


बम्बोरी निवासी काश्तकार हीरालाल जणवा और केशूराम जणवा ने अपनी कृषि भूमि पर राजस्थान ग्रामीण बैंक, बम्बोरी से KCC ऋण ले रखा है। नियमानुसार समय पर ब्याज जमा करवाने पर 4% ब्याज लगता है, जबकि ओवरड्यू होने पर 7% से 11% तक ब्याज लगता है।


किसानों का आरोप है कि जब वे समय पर ब्याज जमा करवाने बैंक पहुंचे तो बैंक मैनेजर ने यह कहकर ब्याज जमा करने से मना कर दिया कि आपकी कुछ खसरा भूमि पर रहन दर्ज नहीं है।


इस पर किसान केशूराम ने 10 अगस्त 2026 को और हीरालाल ने 03 सितंबर 2026 को रहन दर्ज करवाने के लिए आवेदन किया, लेकिन 45 दिन बीत जाने के बाद भी आज तक जमाबंदी में रहन दर्ज नहीं हुआ है। संबंधित विभाग द्वारा नामांतरण प्रक्रियाधीन बताया जा रहा है।


समय पर रहन दर्ज नहीं होने के कारण बैंक ब्याज जमा नहीं ले रहा है, जिससे गरीब किसानों को 4% की जगह 7% से 11% तक पेनल्टी ब्याज चुकाना पड़ेगा।


पीड़ित किसानों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर शीघ्र रहन दर्ज करवाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यह अकेले उनकी समस्या नहीं है, तहसील के कई किसान इसी तरह अफसरशाही और बैंकों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post