*आधा दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा, बाइक चोरी के साथ विद्युत तार व स्टार्टर चोरी में भी संलिप्त*
बड़ीसादड़ी,31 अगस्त 2026। पुलिस थाना बड़ीसादड़ी ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा आधा दर्जन से अधिक वारदातें करना सामने आया है, जिनमें विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी, मोटरसाइकिल लूट, विद्युत लाइन के तार तथा पानी की मोटर का स्टार्टर चोरी करना शामिल है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 26 अगस्त 2026 को बड़ीसादड़ी थाने पर प्रार्थी शिवालाल पुष्करणा निवासी आमीरामा पुलिस थाना बडीसादडी ने एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि 25 अगस्त 2026 को मै मेरी मोटरसाईकिल बजाज प्लेटिना को शाम करीब 07 बजे मेरे घर के बाहर लॉक लगा कर खडी की थी। मेरी मोटर साईकिल के साथ वहा पर पांच-सात मोटर साईकिल और खडी थी। मै मोटर साईकिल को खड़ी कर के मेरे घर के अन्दर मेरे परिवारजन के साथ सो गया था। सुबह चार-पाच बजे मैने घर के बाहर आकर देखा तो मेरी मोटरसाईकिल नही मिली।। जिसकी मैने आस पास व गांव के अन्दर काफी तलास की। मगर कोई पता नहीं चला। मेरी मोटरसाईकिल को रात्री के समय कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर लेकर चला गया है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में सम्पति सम्बन्धी अपराधों को ट्रेस आउट करने एवं त्वरित कार्यावाही हेतु थानाधिकारी बडीसादडी भगवान लाल के नेतृत्व में एएसआई हरिराम मय जाप्ते की टीम गठित की गई। टीम द्वारा आमीरामा, कस्बा बडीसादडी, छोटीसादडी रोड, करजु मोड, चितौडगढ रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। आमीरामा से चोरी की गई मोटरसाईकिल की तलाश कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर आरोपीगण शिवसिंह मीणा, गजेन्द्र कुमार मीणा, नरेश मीणा एवं सांवरिया सिंह मीणा द्वारा वारदात करना पाया गया। अभियुक्तगण को गिरफतार कर उनके कब्जे से चोरी की गई बजाज प्लेटीना सहित चार बाइक को बरामद किया गया। अभियुक्तगण से दीगर वारदातों में पूछताछ जारी है।
*अभियुक्तगण द्वारा द्वारा की गई वारदातेः-*
01. केवलपुरा गाँव से करीब 10 दिन पूर्व रात्री के समय हीरो होण्डा कम्पनी की स्पलैण्डर प्लस मोटरसाईकिल चोरी करना।
02. डुंगला कस्बे से 4-5 दिन पूर्व रात्री के समय हीरो होण्डा कम्पनी की स्पलैण्डर प्लस मोटरसाईकिल चोरी करना।
03. गाँव नाहरपुरा थाना कानोड जिला उदयपुर से करीब 10 दिन पूर्व रात्री के समय हीरो होण्डा सीडी डिलक्स मोटरसाईकिल चोरी करना।
04. कस्बा बडीसादडी में बिजली ऑफीस के पास से करीब 20 दिन पूर्व हीरो कम्पनी की स्पलैण्डर प्लस मोटरसाईकिल की लूट करना।
05. गॉव पीलीखानिया पारसोली से करीब 25 दिन पूर्व पानी की मोटर का MEX स्टार डेल्टा कम्पनी का स्टार्टर चोरी करना।
06. पारसोली जाने वाली 33 KV विद्युल लाईन से करीब एक माह पूर्व बडीसादडी रेल्वे पुलिया से लक्ष्मीपुरा रोड तक विद्युत खम्भों से मैन लाईन के तार चुराना।
07. रघुनाथपुरा गाँव में जाने वाली 11 KV विद्युत लाईन से करीब डेड माह पूर्व रघुनाथपुरा के पास बिजली के खम्भे से मैन लाईन के तार चुराना।
*अपराध का तरिकाः-*
अभियुक्तगण एक संगठित अपराध का गिरोह बनाकर रात्री के समय घर के बाहर खडी मोटरसाईकिलों को टारगेट कर वाहन को गिरवी रख कर प्राप्त रूपयो से कमरा किराये लेकर शराब पार्टी व मोज मस्ती करना।
*गिरफतार आरोपीयों के नामः-*
01. शिवसिंह मीणा पिता निर्भयसिंह मीणा निवासी शिवपुरा पुलिस थाना बडीसादडी
02. गजेन्द्र कुमार मीणा पिता उदयलाल मीणा निवासी पण्डेडा पुलिस थाना बडीसादडी
03. नरेश मीणा पिता शंकरसिंह मीणा निवासी बोरूण्डी पुलिस थाना बडीसादडी
04. सांवरिया सिंह मीणा पिता भैरूसिंह रावत मीणा निवासी शिवपुरा पुलिस थाना बडीसादड़ी
*आपराधिक रिकॉर्ड:-*
01. गिरफतारशुद्धा अभियुक्त नरेश मीणा के विरूद्ध पूर्व मे दो चोरी के प्रकरण दर्ज होकर जैर ट्रायल है।
पुलिस टीमः - एसआई बाबूलाल, एएसआई हरिराम,लक्ष्मीलाल, कांस्टेबल राकेश,बाबूलाल,प्रेमाराम
दिनेश, श्रवण,बाबूलाल,अचलाराम रूपाराम , प्रेमाराम,धर्मीचन्द, रामकिशोर ।

Post a Comment