"अजनबियों से सावधान-मना करो, दूर जाओ, बताओ" थीम को लेकर राजगढ़ तालुका पर न्यायिक अधिकारीगण द्वारा विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन



=================== राजगढ (अलवर)

 माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देश पर अभियान तहत राजगढ़ मुख्यालय पर स्थित विभिन्न विद्यालयों में "अजनबियों से सावधान-मना करो, दूर जाओ, बताओ" थीम को लेकर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन न्यायिक अधिकारीगण द्वारा किया गया।

​कस्बे में स्थित जय दुर्गा उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित अन्य विधालयों में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश डॉ. श्री लेखपाल शर्मा, राजगढ़ की उपस्थिति में विधिक शिविर में डॉ. शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। यदि कोई भी अजनबी व्यक्ति आपको अकेले में बुलाए, टॉफी, चॉकलेट या मोबाइल का लालच दे, या आपके शरीर को गलत तरीके से छूने का प्रयास करे, तो तीन मंत्र हमेशा याद रखें—मना करो, वहाँ से दूर जाओ, तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या कोर्ट वाली दीदी को बताओ।

​उन्होंने बताया कि चुप रहने से अपराधी का हौसला बढ़ता है, जबकि बताने से आपकी सुरक्षा होती है। उपस्थित बच्चों को जागरूक करते हुए बताया गया कि विद्यालय में "कोर्ट वाली दीदी" के नाम से विशेष शिकायत बॉक्स रखे गए हैं। अगर बच्चे डर या झिझक के कारण अपनी परेशानी मुँह से नहीं बता पाते हैं, तो अब छात्र अपनी शिकायत या संदिग्ध मैसेज का स्क्रीनशॉट लिखकर इस बॉक्स में डाल सकेंगे। जिसपर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इन शिकायतों की जाँच कर तुरंत सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

​इसी के साथ अन्य विधालयों मे अतिरिक्त मुख्य  न्यायिक मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार मीना ,अतिरिक्त मुख्य  न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रशंसा की उपस्थिति में अजनबियों से सावधान,मना करो दूर जाओ बताओं,थीम को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए । 

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post