सुमेरपुर में 5वी बार लगातार भाजपा का बोर्ड, भाजपा के चतुर्भुज शर्मा बने अध्यक्ष

 

सुमेरपुर-पाली 

रिपोर्टर - नरेश मालवीय


सुमेरपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को नगर पालिका सभागार में हुए चुनाव में भाजपा के चत्रभुज शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। भाजपा के शर्मा को कुल 25 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष मेवाड़ा को 10 वोट मिले। 15 वाेटाे से जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम के बाद रिटर्निंग अधिकारी कालूराम कुम्हार ने चत्रभुज शर्मा को अध्यक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 35 सदस्यीय नगर पालिका में इस बार भाजपा के 19, कांग्रेस के 9 और 7 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। अध्यक्ष पद के मतदान में भाजपा के 19 पार्षदों के साथ 6 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से शर्मा को 25 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के 9 पार्षदों के अलावा एक निर्दलीय पार्षद का वोट मेवाड़ा के खाते में गया। इस तरह मतदान का गणित 25 बनाम 10 रहा। 2004 से लेकर लगातार पांचवीं बार भाजपा का बोर्ड बना हैं। इस दाैरान भाजपा जिला संगठन प्रभारी राजेन्द्र बोराणा, निकाय प्रभारी बृजलाल डीकोलिया, अधिवक्ता महिपालसिंह राजपुरोहित समेत भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण माैजूद रहें।



0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم