नाथद्वारा रोडवेज बस की चपेट में आने से अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, शिनाख्त के प्रयासों में जुटी पुलिस

 


लोकेशन - नाथद्वारा 

रिपोर्टर -गोविंद त्रिपाठी 



​नाथद्वारा शहर के प्राइवेट बस स्टैंड के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में रोडवेज बस की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा शाम करीब 4:30 बजे हुआ। उदयपुर से जोधपुर की ओर जा रही राजस्थान लोक परिवहन रोडवेज बस के पिछले टायर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराया। पुलिस द्वारा मृतक की तलाशी लेने पर उसके पास से कोई मोबाइल फोन पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं जिससे तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

​पुलिस ने शव को स्थानीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की दर्ज रिपोर्टों और CCTV फुटेज के आधार पर मृतक की शिनाख्त करने तथा मामले की अग्रिम जांच में जुट गई है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم