*कनेरा थाना पुलिस की कार्रवाई*
चित्तौड़गढ़, 25 सितंबर 2026। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया की महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ एवं तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत मादक पदार्थ तस्करी से अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गजेन्द्र सिंह जोधा एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त निम्बाहेड़ा शिवप्रकाश के सुपरविजन में थाना कनेरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी भीमाराज पिता गोमा बंजारा निवासी रूपाजी की ढाणी, गुंदारेल, थाना कनेरा की करीब 62 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज करवाई है।
*कार्रवाई का विवरण*
थाना कनेरा पुलिस द्वारा थाना सर्किल के भीमाराज पिता गोमा जी जाति बंजारा निवासी रूपाजी की ढाणी, गुंदरेल, थाना कनेरा, जिला चित्तौड़गढ़ के विरुद्ध दर्ज मादक पदार्थ संबंधी प्रकरणों की जांच के दौरान उसके द्वारा अर्जित संपत्ति के संबंध में कार्रवाई की गई।
आरोपी के विरुद्ध थाना बस्सी, जिला चित्तौड़गढ़ तथा थाना देवगढ़, जिला राजसमंद में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज है।
जांच के दौरान आरोपी भीमाराज बंजारा द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति (मकान), जो आराजी/पटवार हल्का निम्बोदा के ग्राम गुंदरेल में चारागाह भूमि पर कब्जा कर बनाए गए दो मकानों के रूप में चिन्हित की गई, के संबंध में COMPETENT AUTHORITY & ADMINISTRATOR, SAFEM(FOP)A & NDPS ACT, DELHI को प्रस्ताव भेजा गया।
प्रस्ताव पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा सुनवाई के पश्चात COMPETENT AUTHORITY & ADMINISTRATOR, SAFEM(FOP)A & NDPS ACT, DELHI, भारत सरकार द्वारा भीमाराज पिता गोमा जी बंजारा निवासी रूपाजी की ढाणी, गुंदरेल, थाना कनेरा, जिला चित्तौड़गढ़ की संपत्ति के फ्रीजिंग का स्थायी अनुमोदन आदेश जारी किया गया। उक्त आदेश की पालना में संबंधित मकानों को फ्रीज किया गया। फ्रीज की गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 62 लाख रुपये है।
*पुलिस टीम थाना कनेरा*
थानाधिकारी महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रणजीत,सुरेश,रामनिवास।

إرسال تعليق