राजगढ़ नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन रेखा देवी सैनी ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया।

 

राजगढ़ (अलवर)।

 नगर पालिका परिसर में पदभार समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान सभी नवनिर्वाचित पार्षदो को साफा व माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी। समारोह से पूर्व मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर शुरू किया। वही गायत्री शक्तिपीठ की ओर हवन व विधिवत रूप से पूजा अर्चना करवाने के बाद नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा देवी ने पदभार ग्रहण किया। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी विक्रांत शर्मा ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया। इसके बाद रेखा देवी सैनी ने नगर पालिका कर्मचारियो से बातचीत की और पार्षद से मुलाकात की। कस्बे के लोगों और समर्थकों ने उनका फूल माला व शाल उढ़ाकर स्वागत किया। रेखा सैनी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता राजगढ़ का समान विकास करना, नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना। वही पानी, बिजली एवं साफ-सफाई की व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से करने की बात कही। इस अवसर पर कस्बे के विभिन्न सामाजिक संगठन सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षद मौजूद रहे।

बाइट-रेखा देवी, नवनिर्वाचित चैयरमैन, नगरपालिका राजगढ़

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم