अलवर में पहले चरण का मतदान 69.45 प्रतिशत, बहादुरपुर सबसे आगे




अलवर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत अलवर जिले में नगर निगम अलवर सहित पांच नगरीय निकाय क्षेत्रों के 165 वार्डों के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिले में कुल 3 लाख 27 हजार 725 मतदाताओं में से 2 लाख 27 हजार 589 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल 69.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


नगर निकायवार मतदान प्रतिशत की बात करें तो अलवर नगर निगम में 65.75 प्रतिशत, बहादुरपुर नगर पालिका में 89.28 प्रतिशत, रामगढ़ नगर पालिका में 84.69 प्रतिशत, नौगांव नगर पालिका में 86.66 प्रतिशत और मालाखेड़ा नगर पालिका में 84.44 प्रतिशत मतदान हुआ।


मतदान के दौरान जिले में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं बनाए रखी गईं। प्रथम चरण में सबसे अधिक मतदान बहादुरपुर नगर पालिका क्षेत्र में 89.28 प्रतिशत रहा।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم