*बीमा योजना बनी परिवार का सहारा, फतेहलाल मीणा के परिवार को मिले 2 लाख*


 *जिला-प्रतापगढ़*

*तहसील-छोटीसादड़ी*

*रिपोर्टर-प्रहलाद जणवा*

छोटीसादड़ी। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ग्रामीण परिवार के लिए बड़ा सहारा बनी है। ग्राम गागरोल निवासी स्व. फतेहलाल मीणा के परिवार को योजना के तहत 2 लाख रुपये की बीमा राशि प्राप्त हुई है।


जानकारी के अनुसार फतेहलाल मीणा ने 12 मई 2026 को बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता खुलवाया था। खाता खुलवाते समय बीसी भूपेंद्र कुमावत ने उन्हें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी दी। इसके बाद फतेहलाल ने दोनों योजनाओं में नामांकन करवाया। सामान्य मृत्यु के बाद आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर बीमा दावा प्रस्तुत किया गया, जिस पर उनके पुत्र प्रकाश मीणा एवं परिवार को 2 लाख रुपये की सहायता मिली। परिवार ने इस आर्थिक सहायता के लिए सरकार एवं बैंक का आभार जताया।


*ग्रामीण क्षेत्र में 65 परिवारों को दिलाया बीमा का लाभ*


बीसी भूपेंद्र कुमावत लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बैंकिंग सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनके अनुसार अब तक लगभग 65 परिवारों को बीमा क्लेम का लाभ दिलाने में सहयोग किया जा चुका है, जिनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, राजस्थान ग्रामीण बैंक एवं सेंट्रल बैंक सहित विभिन्न बैंकों के दावे शामिल हैं।


कुमावत का कहना है कि बीमा योजना की जानकारी समय पर मिलना और सही तरीके से नामांकन होना जरूरत के समय परिवार के लिए बड़ा संबल बनता है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم