*धर्म की राजनीति नहीं, निम्बाहेड़ा को चाहिए विकास और भाईचारा*


 जिला चित्तौड़गढ़ 

तहसील निंबाहेड़ा 

रिपोर्टर पप्पु देतवाल 


निम्बाहेड़ा। कांग्रेस नेता ने कहा कि निम्बाहेड़ा की जनता गंगा-जमुनी संस्कृति की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वे हर मंच से हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करते हैं, भले ही इसके लिए उन पर आरोप लगते हों। लोकतंत्र में हिंदू-मुस्लिम दोनों पहिए साथ चलेंगे, तभी देश और समाज का सही विकास संभव है।


उन्होंने भाजपा नेताओं पर धर्म के आधार पर परिसीमन कर नगर परिषद पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निम्बाहेड़ा का आम आदमी हिंदू हो या मुस्लिम, उसे धर्म की राजनीति नहीं, बल्कि शांति, विकास, बेहतर अस्पताल सुविधाएं और अच्छी सड़कें चाहिए।


कांग्रेस नेता ने दावा किया कि जनता विकास और भाईचारे के पक्ष में है तथा नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का मन बना चुकी है। वहीं, भाजपा की ओर से इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया है, यह भी चुनावी तस्वीर में महत्वपूर्ण रहेगा। अंतिम फैसला जनता के हाथ में है और चुनाव परिणाम ही तय करेंगे कि निम्बाहेड़ा की जनता ने किसके पक्ष में अपना जनादेश दिया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم