नाबालिग बालिका के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 

बरगवां थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने अपहृत बालिका को भी दस्तयाब कर विधि अनुसार उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


जानकारी अनुसार थाना बरगवां में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के गुम होने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 657/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।


पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज के.एम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा एसडीओपी सिंगरौली अमित कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरगवां निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को छत्तीसगढ़ के ग्राम मोहरसोप से दस्तयाब किया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।


विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा नाबालिग का अपहरण किए जाने की बात सामने आने पर प्रकरण में धारा 87 बीएनएस का इजाफा किया गया।


इसके बाद पुलिस ने आरोपी मनप्रसाद नाई उर्फ कप्तान ठाकुर पिता परशुराम नाई उम्र 23 वर्ष निवासी नवाटोला थाना चांदनी-बिहारपुर जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 15FB 4157 भी जब्त की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल सिंगरौली भेज दिया गया।


पुलिस ने कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के साथ सउनि राजलाल भौंरे, प्रधान आरक्षक अवधलाल सोनी, आरक्षक चन्द्रकेश यादव एवं आरक्षक शिवानी कौरव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم