तहसील निंबाहेड़ा
रिपोर्टर पप्पु देतवाल
उपखंड अधिकारी कार्यालय पर सर्व व्यापार मंडल निंबाहैड़ा के अध्यक्ष पुष्कर सोनी के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी के नाम एक ज्ञापन राष्ट्रीय दशहरा मेला निंबाहेड़ा के व्यवसायिकरण नहीं करने व मैंले मैं दुकान अलॉटमेंट में स्थानीय दुकानदारों को निशुल्क या न्यूनतम रियायत दर पर प्राथमिकता देने व मेले में खाने पीने की वस्तुओं के अलावा अन्य प्रकार की व्यवसाय के दुकानदारों को दुकान अलॉटमेंट नहीं करने व मेला खत्म होने के तुरंत बाद बाहर के दुकानदारों को मेला प्रांगण से हटाने के बाबत नगर निंबाहेड़ा के सभी प्रमुख व्यापारियों द्वारा एक निवेदन पत्र उपखंड अधिकारी के नाम दिया गया व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुष्कर सोनी ने बताया कि दशहरा मेले में सभी प्रकार के व्यवसाय की भारी मात्रा में दुकानें लगती है जिससे निंबाहेड़ा का बाजार बहुत भारी मात्रा मे प्रभावित होता है व्यापारी वर्ष पर स्थाई दुकान बाजार में लगाता है दुकान किराया देता है लाइट बिल भरता है स्टाफ की तनखाह देता है मासिक किश्ते भरता है विभिन्न प्रकार के सामाजिक आयोजनों के चंदो की रसीदे कटवाता है उसके बाद भी वह कोई विशेष मुनाफा साल भर में नहीं कमा पाता क्योंकि उसे निंबाहैड़ा नगर के निवासियों को क्वालिटी प्रोडक्ट बेचने पड़ते हैं व कोई खराबी आने पर रिप्लेस भी करना पड़ता है जबकि मेले में बाहर से आने वाले व्यापारी चीन का सस्ता माल बेचकर निंबाहेड़ा के व्यापारियों का हक मार लेते हैं व ओने पौने दामों में सभी प्रकार की नकली व सस्ती वस्तुएं विक्रय करते हैं इसके आगे निंबाहैड़ा के व्यापारी भाई टिक नहीं पाते हैं साथ ही दशहरा मेला खत्म होने के बाद भी अगले 1 महीने तक यह मेला प्रांगण में व्यवसाय करते रहते हैं जिससे स्थानीय बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है साथ ही नगर में बार-बार लगने वाले व्यापार मेलों को भी प्रतिबंधित करने की मांग की गई इस अवसर पर सर्व व्यापार मंडल निंबाहेड़ा के संरक्षक सुरेश अग्रवाल, सुरेंद्र मारू, कुशाल सिंह बोडाना, कैलाश शर्मा, रमेश चंद्र आगार व.उपाध्यक्ष बंसीलाल जीवनानी, अम्मार हुसैन बोहरा, गोपाल कृपलानी, अनिल पगारिया , महामंत्री हर्ष आगार, कोषाध्यक्ष टीकम बाहेती, संगठन मंत्री शब्बीर हुसैन बोहरा ,सुन्दर कृपलानी, प्रकाश आहूजा,फखरुद्दीन बोहरा, सत्यनारायण सोनी, कुशाल गोखरू, विक्की आगार, असगर अली बोहरा, नितिन पुरस्वानी, राजेश अग्रवाल , काईद जोहर, अर्जुन लक्षकार, रमेश साहू व कई गणमान्य जन व व्यापारीगण मौजूद थे!

إرسال تعليق