राजगढ (अलवर)।
टहला थाना क्षेत्र के गोलाकाबास में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दो ज्वेलर्स की दुकानों के शटर तोड़ दिए। चोरों ने शटर को नीचे की तरफ से तोड़कर ऊपर की ओर उठा दिया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंगलवार को दोनों दुकानदारों को घटना की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे। वही चोरी की सूचना को लेकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चोरी की सूचना पर गोलाकाबास पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों ज्वेलर्स की दुकानों का मौका मुआयना किया। पुलिस ने दुकानों के टूटे हुए शटर और आसपास के स्थानों को देखा। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटाई है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई। बस स्टैंड स्थित सोनू ज्वेलर्स स्टोर के दुकान मालिक महेश चंद सोनी और नई कॉलोनी स्थित संदीप प्रजापत ज्वेलर्स के मालिक संदीप प्रजापत ने बताया कि अज्ञात चोरों ने रात के समय उनकी दुकानों के शटर की नालियों को नीचे से तोड़कर शटर ऊंचा कर दिया इसके बाद चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए सुबह दुकानों के शटर टूटे मिले तो घटना का पता चला। इस सम्बंध में महेश चंद सोनी व संदीप कुमार प्रजापत ने मामला दर्ज करवाया है कि गत रात्रि उनकी दुकान से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। जिसमे महेश चंद सोनी की दुकान से चांदी की पायजेब, चुटकी, अंगूठी, पेंडिल, हाथ की चूड़ियां व करीब 600 ग्राम पुरानी चांदी सहित सोने की नाल की बाली, दो अंगूठी, सोने के 2 पेंडिल सहित 5 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। वही सन्दीप कुमार प्रजापत की दुकान से चांदी की अंगूठी, पेंडिल, पायजेब, चैन व 350 ग्राम पुरानी चांदी सहित सोने के कांटे व बाली चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
إرسال تعليق