रिपोर्ट गौरव कुमार मिश्रा
संवाददाता हमीरपुर
*जिला चिकित्सालय हमीरपुर एवं सीएचसी राठ में जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया शिविरों का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया रक्तदान*
हमीरपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा दिवस एवं जनपद में आज से संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय हमीरपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राठ में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय हमीरपुर में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला निषाद, नगरपालिका हमीरपुर चेयरमैन श्री कुलदीप निषाद एवं सीएमओ डॉ अलका शुक्ला की उपस्थिति में शिविर का शुभारंभ किया गया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयंती राजपूत द्वारा फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। दोनों स्थानों पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।

إرسال تعليق