लोकेशन - नांदेड
रिपोर्टर - संदीप देसाईअँकर : ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर श्री गजानन महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में नांदेड जिले के देगलूर के बापू मार्केट स्थित श्री गजानन महाराज एवं श्री दत्त महाराज मंदिर में भव्य कीर्तन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ह. भ. प. श्रीदेवी असावरी रबंदे जोशी के कीर्तन का भव्य सोहळा संपन्न हुआ। कीर्तन के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने कीर्तन और महाप्रसाद का लाभ लिया।
कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत संगठन के महाराष्ट्र राज्य कार्यकारिणी सदस्य रमेश कंतेवार, वैजनाथ स्वामी, अशोक साखरे, सायलू तैदलवार, नारायण तोटावर, सुवर्णकार सूर्यकांत, प्रकाश पाटील, सत्यनारायण नागोरी सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

إرسال تعليق